रामानंद स्वर्णकार के दुकान में सोमवार की रात 40 लाख रुपए का आभूषण की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप घटना हुई कैद 

DNB BHARAT DESK

रामानंद स्वर्णकार के दुकान में सोमवार की रात 40 लाख रुपए का आभूषण की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप घटना हुई कैद 

डीएनबी भारत डेस्क

गढ़पुरा बाजार में रामानंद स्वर्णकार के दुकान में सोमवार की रात 40 लाख रुपए का आभूषण चोर चोरी कर ले गया। चोर की संख्या दो निकली है। जिसका दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। चोरी की घटना रात के करीब 2:45 बजे हुई है। घटना को अंजाम देने के लिए चोर ने पीछे की दीवार को तोड़ते हुए प्रवेश किया है। जबकि रात में पुलिस गश्ती दल फेरे लगाया करते थे। परंतु घटना की रात पुलिस गश्ती गाड़ी कब निकल गई। जिससे चोर को चोरी करने का मौका मिल गया। लोग बता रहे हैं कि बाजार में एक प्राइवेट चौकीदार भी काम करता है। वह भी रात में नहीं देखा गया। इस घटना से बाजार के दुकानदारों में दहशत व्याप्त हो गया है।

- Sponsored Ads-

रामानंद स्वर्णकार के दुकान में सोमवार की रात 40 लाख रुपए का आभूषण की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप घटना हुई कैद  2

बेगूसराय, गढ़पुरा संवादाता की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article