रामचरितमानस पर शिक्षा मंत्री के विवादित बोल, बेगूसराय न्यायालय में हुआ मामला दर्ज

DNB Bharat

बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सांसद प्रतिनिधि सह अधिवक्ता अमरेंद्र अमर ने कराया मामला दर्ज, बेगूसराय के विभिन्न जगहों पर शिक्षा मंत्री के विरोध में प्रदर्शन।

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के द्वारा रामायण के संबंध में दिए गए विवादित बयान के बाद अब जगह-जगह शिक्षा मंत्री का विरोध शुरू हो गया है। इसी कड़ी में बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सांसद प्रतिनिधि सह अधिवक्ता अमरेंद्र अमर ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय बेगूसराय में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के विरुद्ध धारा 295 ए एवं 153ए के तहत मामला दर्ज करवाया गया है।

- Sponsored Ads-

रामचरितमानस पर शिक्षा मंत्री के विवादित बोल, बेगूसराय न्यायालय में हुआ मामला दर्ज 2

गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के द्वारा दिए गए बयान के बाद बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री ने गिरिराज सिंह ने भी आपत्ति जाहिर की थी और नीतीश सरकार पर भी हमला बोला था। मामला दर्ज करने वाले सांसद प्रतिनिधि सह अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि पिछले दिनों एक दीक्षांत समारोह में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के द्वारा रामचरित मानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताया गया था तथा आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।जबकि रामायण लाखों-करोड़ों हिंदुओं के दिल में बसने वाला ग्रंथ है। शिक्षा मंत्री के इसी बयान की वजह से आज मामला दर्ज करवाया गया है अब मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के द्वारा दी गई तिथि पर इसकी सुनवाई की जाएगी।

बेगूसराय में विभिन्न संगठन ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ निकाला विरोध प्रदर्शन 

रामचरितमानस पर शिक्षा मंत्री के विवादित बोल, बेगूसराय न्यायालय में हुआ मामला दर्ज 3

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के द्वारा रामचरितमानस पर किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद अब लोगों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में बजरंग दल की बेगूसराय इकाई ने सड़कों पर जुलूस निकालकर जहां बिहार सरकार एवं शिक्षा मंत्री हाय-हाय के नारे लगाए।

रामचरितमानस पर शिक्षा मंत्री के विवादित बोल, बेगूसराय न्यायालय में हुआ मामला दर्ज 4

वहीं कैंटीन चौक पर पहुंचकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज बिहार सरकार की शह पर उनके मंत्रियों के द्वारा उल जलूल बयान दिए जा रहे हैं तथा हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया जा रहा है। यदि शिक्षा मंत्री अपने बयान से वापस नहीं होते हैं। तो इसे हिंदू आघात समझा जाएगा और बजरंग दल इसको कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

TAGGED:
Share This Article