नालंदा में युवक का शव बरामद, परिजन दोस्तों पर लगा रहे हत्या का आरोप

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा के बिहार थाना पुलिस शनिवार की शाम नीमगंज से युवक की लाश बरामद की। मृतक दीपनगर थाना क्षेत्र के नवीनगर गांव निवासी किशोरी केवट का 26 वर्षीय पुत्र अमन केवट है। वह वर्तमान में लहेरी के भैंसासुर में किराया पर रहता था। परिजन दोस्त पर घर से बुलाकर, गला दबाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, घटना के कारणों पर सस्पेंस बरकरार है।

- Sponsored Ads-

मृतक पर हत्या-डकैती का केस दर्ज था। जिसमें वह जेल जा चुका है। पुलिस सभी संभावनाओं पर घटना की जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि एक दोस्त अमन को फोन कर बुलाया था। जिसके बाद देर तक नहीं लौटा। देर शाम में उसकी लाश मिलने की खबर मिली। दीपनगर थाना अंतर्गत तकिया कला मोहल्ला में 2020 में सिर में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई थी। मृतक प्रह्लाद केवट था। उक्त हत्याकांड में अमन जेल जा चुका है। प्रेम विवाह करने के विरोध पर उसने वारदात को अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था।

थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव ने बताया कि परिजन मृतक के दोस्त पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक पर हत्या-डकैती समेत अन्य केस दर्ज था। वह जेल भी जा चुका है। पुलिस संभी बिंदुओं पर घटना की जांच में जुट गई है।

नालंदा से ऋषिकेश

Share This Article