हल्की बारिश के साथ ही बेगूसराय में बिजली रहने लगी है बाधित, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगुसराय के बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र सहित बेगूसराय जिला में मानसून के सक्रिय होते ही क्षेत्र में लगातार 12 से 16 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रह रही है।

- Sponsored Ads-

मामले को लेकर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने बिहार के उर्जा मंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद सह दिवंगत विधायक स्व रामदेव राय ने ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ एवं हर घर बिजली आपूर्ति के अटल लक्ष्य की प्राप्ति हेतु अपने विधायक कार्यकाल में कुल सात बिजली उपकेंद्र का निर्माण करवाया था।

उपरोक्त विद्युत उपकेंद्र का विद्युत विभाग के द्वारा ससमय सही ढंग से रख-रखाव नहीं करवाए जाने से क्षेत्र में हर रोज बिजली आपूर्ति बाधित रह रही है। जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जा रहा है तथा पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है। लोग मोमबत्ती में जीने को विवश हो गए हैं जो बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

भगवानपुर, बेगूसराय से गणेश प्रसाद

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article