सरकारी विद्यालय के कार्यालय में घुस कर प्राधानाध्याक की दबंग ने की पिटाई

DNB Bharat

बेगूसराय में नीजी विद्यालय के संचालक की दबंगई सदर प्रखण्ड अंर्तगत नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के वनद्वार गांव स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की पिटाई का मामला, विधालय के 76 हजार रूपए लेकर भागने का आरोप।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक निजी शिक्षण संस्थान के संचालक की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक सरकारी विद्यालय में घुसकर हेडमास्टर की जमकर पिटाई कर दिया। वहीं रजिस्ट्रेशन का रखा लगभग 76 हजार रुपया लूट लेने का आरोप पीड़ित शिक्षक द्वारा लगाए गया है। इस मारपीट में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में घरवालों ने जख्मी प्रधानाध्यापक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां वे इलाजरत हैं।

- Sponsored Ads-

घटना सदर प्रखण्ड अंर्तगत जिले के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के वनद्वार गांव स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय की है। घायल शिक्षक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौरा गांव के रहने वाले स्व राम प्रताप गांधी के पूत्र प्रधानाध्यापक राज कुमार गांधी है। इस घटना के खिलाफ़ पीड़ित प्रधानाध्यापक ने निमा चांदपुरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी निजी शिक्षण संस्थान के संचालक सहित अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

जख्मी शिक्षक ने गांव में चल रहे निजी शिक्षण संस्थान के संचालकों पर आरोप लगाते हुए बताया कि अवैध रूप से टेन प्लस टू में वैसे छात्राें को निबंधन करवाने विद्यालय पहुंचे जो छात्र जिले से बाहर है। का रजिस्ट्रेशन करने से उनके द्वारा इनकार कर दिया गया। जिसपर नीजी विद्यालय के दबंग संचालक ने कार्यालय में घुसकर मारपीट करते हुए गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और इंटर छात्र के रजिस्ट्रेशन की लगभग 76 हजार रुपए लेकर भाग गया।

उन्होंने आरोप लगाया है कि पूर्व में भी इस तरह के घटना को विद्यालय में अंजाम दिया गया था जिसे सामाजिक स्तर पर सुलह कर ली गई थीं। जख्मी शिक्षक ने बताया कि काफी मेहनत एवं प्रोत्साहन के बाद ग्रामीणों के सहयोग से विद्यालय में छात्रों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने बताया कि पहले इस विद्यालय में कुल डेढ़ सौ छात्र–छात्रा पढ़ाई कर रहे थे और काफी प्रोत्साहन एवं मेहनत के बाद विद्यालय में मौजूदा छात्र-छात्राओं की संख्या 14 सौ के लगभग हो गई है।

घायल शिक्षक ने बताया कि छात्रों के बढ़ती संख्या से बौखलाकर निजी शिक्षण संस्थानों के संचालक के द्वारा बार-बार ऐसी घटना को दोहराया जा रहा है। फिलहाल जख्मी शिक्षक सदर अस्पताल में इलाजरत हैं। और उन्होंने जिला पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article