भगवानपुर के युवक का मानसी रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत, परिजनों को रो रो कर बुरा हाल

DNB Bharat

मानसी जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा, पुलिस ने परिजन को दी सूचना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव के एक 28वर्षीय युवक का ड्यूटी के दौरान रेल हादसा में कट कर मौत हो जाने का मामला मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। तो पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में रेलथाना मानसी में आवेदन देकर मृतक राजीव कुमार की मां पूना देवी ने बताई कि सहरसा सिंगनल इंजीनियर देवकांत राय के द्वारा सूचना दिया गया कि आप के पुत्र राजीव कुमार धमारा घाट रेलवे स्टेशन से करीब 150मीटर उत्तर के बीच ड्यूटी के दौरान पूर्वा एक्सप्रेस के चपेट में आ जाने से बुरी तरह से कटकर मौत हो गई।

जीआरपी थाना मानसी के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया ले गए हैं। इसकी सूचना पाकर हमारे परिवार के लोग एवं मुखिया मुन्ना सहनी खगड़िया सदर अस्पताल जाकर पोस्मार्टम के बाद लाश को रसलपुर लाए। इधर रेल थाना मानसी ने यूडी कांड संख्या 7/23दर्ज कर मामले जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article