‘अंतरराज्यीय संबंध एवं भारतीय संस्कृति’ पर आयोजित संगोष्ठी में नालंदा में जुटे अगरतला के छात्र

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

‘अंतरराज्यीय संबंध एवं भारतीय संस्कृति’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नव नालन्दा महाविहार, नालन्दा एवं महाराजा वीर विक्रम विश्वविद्यालय, अगरतला, त्रिपुरा के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक प्रस्तुति में दोनों विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों के द्वारा संयुक्त रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत किया गया।

- Sponsored Ads-

 

इस अवसर पर नव नालंदा महाविहार के कुलपति प्रोफेसर वैद्यनाथ लाभ ने कहा कि दोनों विश्वविद्यालय के माध्यम से दो राज्यो का समागम हुआ है और दोनों राज्यों में एकरूपता बसती है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्य जब एक साथ मिलेंगे तो भारतीय संस्कृति का निर्माण होगा जिससे भारत राष्ट्र को और सशक्त बनने का अवसर मिलेगा। कुलपति ने कहा कि भारत पूरे विश्व को परिवार समझता है, यह भावना विश्व में कहीं दिखाई नहीं देगा। मानव चेतना और संवेदना के बल पर पूरे विश्व में भारत ने प्रतिष्ठा कमाई है।

वही महाराजा वीर विक्रम विश्वविद्यालय, अगरतला के कुलपति प्रोफेसर सत्यदेव पोद्दार ने कहा कि दो राज्यों में जो सांस्कृतिक आदान-प्रदान हुआ है उससे जरिए पूरे विश्व में संदेश जाएगा कि दो राज्यो को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी सांस्कृतिक विरासत है। उन्होंने युवा वर्ग को अनेकता में एकता के संदेश को जन जन तक पहुंचाने की बात कही।

नालंदा से ऋषिकेश

Share This Article