वीरपुर खरमौली उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के छात्र ने भाषण में प्रमण्डल स्तर पर पाया प्रथम स्थान

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय  खरमौली  के छात्र साजन कुमार ने विज्ञान भाषण में प्रमंडल स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर प्रखंड व जिला का मान सम्मान बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता मुंगेर डायट में बुधवार को आयोजित हुई।

- Sponsored Ads-

जिसमें जिला स्तर से चयनित साजन कुमार ने कार्बन उत्सर्जन का स्वास्थ्य पर प्रभाव विषय पर शानदार भाषण दिया। उसने प्रमंडल के अन्य सभी जिलों को पीछे छोड़ते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। अब वह विज्ञान दिवस के अवसर पर पटना में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मुंगेर प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेगा।

वीरपुर खरमौली उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के छात्र ने भाषण में प्रमण्डल स्तर पर पाया प्रथम स्थान 2उल्लेखनीय है कि हाई स्कूल स्तर की यह प्रतियोगिता स्कूल स्तर से राज्य स्तर तक आयोजित की जा रही है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के एचएम संत कुमार सहनी व सभी शिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए छात्र को काफी मेधावी व परिश्रमी बताया।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article