बेगूसराय में बच्चों को दी गई नाटक की निःशुल्क प्रशिक्षण

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बाल रंगमंच आर्ट एण्ड कल्चरल सोसाइटी बीहट के द्वारा बच्चों को नाटक का निःशुल्क प्रशिक्षण देने का काम करती आ रही है। संस्था प्रति वर्ष एक सौ से अधिक बच्चे को नाटक का निःशुल्क प्रशिक्षण देते आ रही है। बाल रंगमंच ने नया सत्र प्रारंभ कर दिया है। मध्य प्रदेश नाट्य विघालय से पास आउट व संस्कार रंग टोली राष्ट्रीय नाट्य विघालय नई दिल्ली में अभिनेता और शिक्षक के तौर पर काम कर चुके युवा रंगकर्मी ऋषिकेश कुमार बच्चों को नाटक के माध्यम से शिक्षित करने का काम कर रहे हैं।

- Sponsored Ads-

बाल रंगमंच बीहट नागर परिषद के आस-पास के बच्चों को सालों भर कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। निःशुल्क नाट्य प्रशिक्षण में ऋषिकेश कुमार के द्वारा अभिनय, इसंप्रोवजेशन, इमेजिनेशन के साथ ही सहयोगात्मक थियेटर का प्रशिक्षण देने का काम करते हैं। जिसे बच्चों में ख़ुद का विकास हो सके। साथ ही अपने जिस्मेदारी के साथ-साथ परिवार, समाज और देश के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी क्या होनी चाहिए। इससे परिचय करवाया जाता है।

प्रशिक्षण ले रहे बच्चों में अंजली कुमारी, ख़ुशी कुमारी, गुड़िया कुमारी, प्रीति कुमारी, ऋषभ कुमार, सौरभ कुमार, धर्मवीर कुमार, शिवम् कुमार, अंकित कुमार, आदित्य कुमार, आयुष झा, सुमित कुमार, शिव राज आदि कलाकार प्रशिक्षण ले रहे हैं।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article