पूरी दुनिया में ठप हुआ व्हाट्सएप का सर्वर, करीब दो घंटे बाद हुआ रिस्टोर

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

विश्व का प्रसिद्ध मैसेजिंग एप व्हाट्सएप का सर्वर अचानक ठप पड़ गया। व्हाट्सएप का सर्वर ठप होने से लोग काफी परेशान हुए। लोग एक दूसरे को मैसेज नहीं भेज पा रहे थे। हालांकि दो घंटे बाद व्हाट्सएप का सर्वर फिर से बहाल हो गया। दोपहर करीब 12:09 बजे अचानक से व्हाट्सएप पर मैसेज जाना बंद हो गया जो कि करीब दो बजे के करीब रिस्टोर हुआ। बताया जाता है कि पूरे विश्व में करीब 49 देशों में व्हाट्सएप का सर्वर डाउन हो गया था।

- Sponsored Ads-

विदित हो कि पिछले साल अक्टूबर में मेटा फैमिली की ऐप्स को लंबे वक्त तक ऐसी खामी का सामना करना पड़ा था। तब वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम की सेवाएं करीब छह घंटे के लिए प्रभावित हुई थीं। साल 2020 में करीब चार बार वॉट्सऐप की सेवाएं कुछ वक्त के लिए प्रभावित हुई थीं। इस साल भी कई देशों में वॉट्सऐप डाउन होने के मामले पहली छमाही में भी सामने आ चुके हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article