अवैध शराब मामले के फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा जेल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र स्थित वीरपुर पुर्वी पंचायत में शनिवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर शराब मामले के फरार अभियुक्त को उसके मवेशी के बथान से गिरफ्तार कर लिया।

मामले को लेकर वीरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि वीरपुर पुर्वी पंचायत वार्ड संख्या 6 निवासी चन्द्रदेव यादव का पुत्र रंजीत यादव के विरुद्ध अवैध शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। उसके घर से अवैध शराब बरामद हुआ था। जिसके बाद शराब कारोबारी फरार रहने के कारण न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया।

- Sponsored Ads-

उन्होने बताया कि गुप्त सूचना पर गस्ती दल कि पुलिस ने छापेमारी कर मवेशी के बथान से अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद न्याययिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया।

बेगूसराय वीरपुर से गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article