बेगूसराय में मिट्टी लेने को लेकर हुए विवाद में तीन महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

घटना सिंघौल थाना क्षेत्र का, नल जल योजना के तहत की गई खुदाई वाली मिट्टी लेने को लेकर हुआ विवाद।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला में जल नल योजना कार्य को लेकर की गई खुदाई वाली मिट्टी को लेने के लिए हुए आपसी विवाद में तीन महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना बेगूसराय जिला के सिंघौल थाना क्षेत्र के नगर निगम वार्ड संख्या एक संघौल गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार जल नल योजना कार्य में पाइप लगाने के लिए खोदी गई मिट्टी को लेने को लेकर आपसी गोतिया(फरीक) में जमकर मारपीट हुई।

- Sponsored Ads-

स्थानीय लोगों ने समझा बुझाकर दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराया और सभी पीड़ित को ईलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा गया जहां सभी इलाजरत हैं। वहीं घायल की पहचान बिशो तांती का पुत्र घूरन तांती, घुरन तांती की पत्नी मीरा देवी, पुत्री रीता कुमारी एवं अनीता उर्फ पुतुल कुमारी शमिल है। पीड़ित घुरन ने बताया कि नल जल योजना कार्य के लिए खुदाई की गई। जिसमें बेवजह उनके परिवार पर मिट्टी लेने का आरोप लगाया गया। जब बेवजह आरोप पर चर्चा चल रही थी उसी समय चाचा भतीजे के बीच मारपीट होने लगी और जब अपने पिता को पीटते देख उनकी पुत्री पहुंची तो उसके साथ भी भतीजा ने मारपीट किया जिसमें उसका पैर टूट गया। मारपीट की सूचना मिलते ही सिंघौल थाने की पुलिस घटना स्थल पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article