सुरक्षा की मांग को लेकर बेगूसराय व्यवसाई संघ के सदस्यों ने डीएम से की मुलाकात

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में लगातार अपराधी घटना से भयभीत होकर व्यवसाई संघ के द्वारा डीएम से मिलकर सुरक्षा की मांग की गई है। इस दौरान व्यवसाइयो ने बताया कि बेगूसराय में लगातार अपराधियों के द्वारा व्यवसायियों को टारगेट कर घटना को अंजाम दिया जा रहा है। लेकिन पुलिस प्रशासन उसे पकड़ने में कहीं ना कहीं विफल साबित हो रही है। ब्यबसाइयो ने कहा कि पिछले दिनों लूटपाट के नियत से एक सुरक्षा गार्ड को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद अभी तक अपराधी पुलिस के पकड़ से बाहर है।

- Sponsored Ads-

इसी सब मुद्दे को लेकर आज व्यवसाई संघ के द्वारा डीएम से मिलकर सुरक्षा के साथ न्याय की गुहार लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा मुहैया नहीं की जाएगी तब तक व्यवसाई कैसे दुकान खोलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दिनों ऑटोमोबाइल पर अपराधि लूटपाट के नियत से पहुंचे थे उसी वक्त वहां पर मौजूद एक सुरक्षा गार्ड को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी उस गार्ड के परिजनों को 10 लाख मुआवजा एवं एक सदस्य को नौकरी की जिला प्रशासन से मांग की है। डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि व्यवसाई संघ के लोग सुरक्षा की मांग को लेकर मिलने आए थे। सभी समस्या को सुना गया है। इन सभी समस्या को जिला प्रशासन के द्वारा जल्द से जल्द ठीक कर लिया जाएगा।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article