पूर्व नियोजित समय पर होगी चंद्रयान की लैंडिंग, इसरो ने जारी की चांद की तस्वीरें…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

भारत का चंद्रयान 3 का सफल प्रक्षेपण कर लिए जाने के बाद करीब हर दिन एक अच्छी खबर मिल रही और चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक चांद के सतह के करीब पहुंच चुका है। इसरो के द्वारा जारी जानकारी के अनुसार चंद्रयान 3 आज चांद की सतह पर लैंड करेगी। चंद्रयान 3 की लैंडिंग के लेकर इसरो सोशल मीडिया के माध्यम से हमेशा नए अपडेट्स दे रही है।

- Sponsored Ads-

इसी कड़ी में इसरो ने वीडियो और फोटो जारी कर जानकारी दी है कि चंद्रयान 3 चांद के करीब पहुंच चुकी है और लैंडर में लगे कैमरे अब साफ तस्वीरें भेज रही है। इन कैमरे की तस्वीरों के बाद ही यह फैसला लिया जाएगा कि चंद्रयान 3 की लैंडिंग कहां होगी।

वहीं कयास लगाया जा रहा था कि टेक्निकल कारणों से चंद्रयान की पूर्व नियोजित लैंडिंग टल सकती है लेकिन इसरो ने जानकारी दी है कि चंद्रयान की लैंडिंग अपने तय समय पर ही होगा और लैंडिंग का पूर्व नियोजित समय 23 अगस्त शाम 5:30 बजे के करीब है। इसरो के पल पल अपडेट के साथ ही करोड़ों भारतीय दुआ कर रहे हैं कि भारत का यह प्रयास सफल हो।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article