नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ दिखते ही प्रत्याशी जुटे जनसंपर्क में, मतदाताओं को लुभाने के लिए दे रहे विकास का प्रलोभन

DNB Bharat Desk

नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशी जोर शोर से कर रहे हैं जनसंपर्क, 18 दिसंबर को होगा पहले चरण का मतदान

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार राज्य निर्वाचन आयोग की घोषणा के बाद और करीब-करीब सारी न्यायिक प्रक्रियाओं के बाधा समाप्त होने के उपरांत अब नगर निकाय चुनाव में धूम मचन  लगी है। चुनावी सरगर्मी इस कदर बढ़ी है कि प्रत्याशी अहले सुबह से ही डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दे रहे हैं। सभापति हो या उप सभापति या फिर वार्ड पार्षद के उम्मीदवार सभी अपने अपने तरीके से चुनाव प्रचार में जोर – शोर से लग गए हैं।

- Sponsored Ads-

इस बीच लखीसराय नगर परिषद क्षेत्र के उप सभापति पद के प्रत्याशी धीरज कुमार अपने समर्थकों के साथ लखीसराय के विभिन्न वार्डों में जोर शोर से जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। जनता से चुनाव जीतने पर विकास का नया कीर्तिमान स्थापित करने का दिलासा दे रहे हैं। धीरज कुमार का मानना है कि अरसे से लखीसराय शहर विकास के मामले में काफी पीछे रह गया है अगर वे उप सभापति का चुनाव जीत जाते हैं तो पूरे लखीसराय को विकास के मामले में जगमग किया जाएगा। बताते चलें कि समाजसेवी धीरज कुमार जिस समाज में अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है।

लखीसराय से सरफराज आलम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article