खगड़िया गंडक नदी में स्नान करने के क्रम में दो युवक लापता, तालाश जारी

DNB Bharat

एसडीआरएफ की टीम गंडक नदी में डुबे दोनों युवक कर रही है तलाश।

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया जिला नगर थाना क्षेत्र विद्याधार के समीप गंडक नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में जाने से तीन युवक के डुबने की सूचना है। जिसमें एक युवक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। वहीं दो युवक का अबतक कोई अता पता नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही मौके ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची और लापता दोनों किशोर की खोजबीन में जुट गई।

- Sponsored Ads-

वहीं लापता दोनों किशोर की पहचान दान नगर निवासी वीरेंद्र पटेल का 15 वर्षीय पुत्र सौरव कुमार एवं झब्बू पटेल का 15 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार बताया जाता है। दोनों अपने दोस्तों के साथ गंडक नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान तीनों किशोर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जिसमें से एक को मौके पर मौजूद एक पशुपालक ने बचा लिया। लेकिन इस बीच अन्य दो लापता हो गया।किसी भी किशोर को तैरना नहीं आता था। घटना के बाद से लापता दोनों किशोर के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इधर नगर थानाध्यक्ष वी के सिंह ने बताया कि घटना के बाद एसडीआरएफ की टीम लापता किशोर की खोजबीन में जुट गई है।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

Share This Article