बेगूसराय में पिता एवं भाइयों ने व्यक्ति को किया अधमरा, मामूली विवाद में की पिटाई

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में मामूली विवाद को लेकर एक पिता ने अपने अन्य पुत्रों के साथ मिलकर एक पुत्र पर हमला बोल दिया एवं पीट-पीटकर अधमरा कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा वार्ड 29 की है। घायल की पहचान बाघा निवासी जोगिंदर शाह के पुत्र मनीष साह के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

मनीष साह ने आरोप लगाया है कि पहले उसके पिता ने बेईमानी करके मात्र 2 धुर जमीन उसे घर बनाने के लिए दिया और जब वह उस पर भवन निर्माण कर रहा था और जमा के ही ईट में से 10 इंट लेकर काम शुरू कर रहा था तभी उसके पिता जोगिंदर शाह भाई मिंटू शाह, सिंटू साह पहुंच गए एवं लाठी-डंडे तथा ईट से हमला कर दिया, जिसमें मनीष साह का सर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आनन-फानन में मनीष साह को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मनीष साह की पत्नी राधा देवी ने अपने ही सास, ससुर एवं देवर पर पूर्व में भी पिटाई का आरोप लगाया है। फिलहाल पीड़ित पक्ष के द्वारा लोहिया नगर थाने में आरोपियों के विरुद्ध लिखित रूप से आवेदन दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article