डायन के आरोप में महिला की पिटाई, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

एक तरफ हम आज जहां चांद पर जाने की बात कर रहे हैं तो वही अभी भी समाज में कई कुरीतियां ऐसी हैं जो बड़े सवाल खड़े कर रही है और महिला अत्याचार एवं डायन बिसाही जैसी घटनाएं सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बेगूसराय से सामने आ रहा है जहां डायन बिसाही के आरोप में लोगों की क्रूर भीड़ ने एक वृद्ध महिला की अर्धनग्न कर पिटाई की इतना ही नहीं उसे अधमरा समझ कर छोड़ दिया। बाद में परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है । घटना साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के सनहा गांव की है।

- Sponsored Ads-

दरअसल साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के सनहा निवासी का आरोप है कि उनके ही पड़ोस के कुछ लोग जो परदेस में रहते थे उनकी एक लड़की गंभीर बीमारी से ग्रसित हो गई और 2 दिन पूर्व उस लड़की की मौत हो गई। जब शव के साथ लोग गांव पहुंचे तो लोगों ने उनकी पत्नी पर डायन बिसाही का आरोप लगाया एवं बड़ी संख्या में हुजूम उनके घर में पहुंचकर महिला को बाहर खींच लिया एवं दुर्गा मंदिर तक ले गया तथा लड़की को जिंदा करने का दबाव बनाने लगा। इतने में ही भीड़ से कुछ लोग आगे आए और लाठी डंडे एवं लोहे के सरिया से महिला की पिटाई शुरू कर दी। अपनी तरफ से लोगों ने महिला को अधमरा कर वहीं पर छोड़ दिया। बाद में महिला की पुत्री एवं उनके परिजन पहुंचकर महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

महिला के पति ने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है तथा आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यहां सवाल यह उठता है कि एक तरफ जहां हम इस आधुनिक दौर में चांद पर पहुंचने की बात कर रहे हैं तो अभी भी समाज में कुछ ऐसे लोग हैं जो डायन बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों को मानकर अभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे रहे हैं।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

Share This Article