यूजीसी नेट परीक्षा में बेगूसराय की शांभवी ने मारी बाजी, बधाई देने वालों का लगा तांता

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा में बरौनी प्रखंड के केशावे निवासी व जिला कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष सह वरिष्ठ अधिवक्ता डाॅ रजनीश कुमार एवं शिक्षिका पत्नी कुमकुम कुमारी की बेटी शाम्भवी ने सफलता हासिल किया है। मालूम हो कि असिस्टेंट प्रोफेसर व लेक्चरर पदों के लिए पात्रता सुनिश्चित करने के लिए वर्ष में दो बार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित की जाती है। जिसमें शाम्भवी ने सफलता हासिल कर प्रखंड व गांव का नाम रौशन किया है।

इस मौके पर पिता डाॅ रजनीश कुमार ने बताया कि उसने पिछले वर्ष 2021 में गेट परीक्षा भी क्वालिफाई की थी। उन्होंने बताया कि यूजीसी नेट दिसंबर 2021 एवं जून 2022 की सम्मिलित परीक्षा में अंग्रेजी विषय से नेट क्वालीफाई किया है। इस परीक्षा में पूरे देश के कुल बारह लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। शाम्भवी के इस सफलता पर परिवार व पूरा गांव में खुशी का माहौल है।

- Sponsored Ads-

शांभवी की सफलता पर बरौनी बीडीओ वीरेन्द्र कुमार सिंह, सीओ सुजीत सुमन, प्रखण्ड उद्यान पदाधिकारी बरौनी ज्ञानेश्वर कुमार, बरौनी प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, बरौनी प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार, बरौनी पत्रकार संघ अध्यक्ष बिपिन राज, पत्रकार सरोज कुमार, डाॅ कुंदन कुमार, धर्मवीर कुमार, ए के झा संजीत मुकेश कुमार मिश्रा सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article