‘चांद पर चंद्रयान’ – चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग, लैंडर ने भेजी पहली तस्वीर

DNB Bharat Desk

'चांद पर चंद्रयान' - चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग, लैंडर ने भेजी पहली तस्वीर 2

डीएनबी भारत डेस्क

भारत के अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के द्वारा प्रक्षेपित चंद्रयान 3 ने चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है। इसके साथ ही चांद के साउथ पोल पर लैंड करने वाला भारत पहला देश बन गया। चंद्रयान 3 ने 6 बज कर 4 मिनट पर चांद की सतहों को छुआ। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद इसरो के वैज्ञानिकों के साथ ही पूरे देश में हर्ष और उल्लास का माहौल बन गया। चंद्रयान 3 के सॉफ्ट लैंडिंग के कुछ देर बाद ही लैंडर का संपर्क कमांड सेंटर से हो गया और लैंडर ने अपना काम शुरू कर दिया है। लैंडर ने लैंडिंग के कुछ देर बाद ही चांद का फोटो भेजना शुरू कर दिया है।'चांद पर चंद्रयान' - चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग, लैंडर ने भेजी पहली तस्वीर 3

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए एक तरफ जहां पूरे देश में पूजा पाठ और हवन हो रहे थे वहीं लैंडिंग का लाइव ब्रॉडकास्ट इसरो के फेसबुक, ट्वीटर और यूट्यूब पेज से किया गया। इसरो के लाइव ब्रॉडकास्ट के माध्यम से चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के गवाह करोड़ों लोग बने।

Share This Article