प्राथमिक व मध्य विद्यालय में कक्षा 1 से 8 और 11वीं की त्रैमासिक परीक्षा शुरु, छात्रों में खुशी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड के सभी प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक की दूसरी त्रैमासिक परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई।पहले दिन पहली पाली में कक्षा 3 से 8 की पर्यावरण अध्ययन,सामाजिक विज्ञान जबकि दूसरी पाली में वर्ग 1 व 2 का हिंदी,उर्दू की परीक्षा ली गई।

बच्चों की परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्र ई शिक्षा कोष पोर्टल से डाउनलोड करके परीक्षा ली गई। साथ ही 11वीं की अर्द्धवार्षिक भी प्रखंड के सभी हाई स्कूलों में शुरू हो गई।पहले दिन प्रथम पाली में फिजिक्स,दर्शनशास्त्र व उद्यमिता एवं दूसरी पाली में केमिस्ट्री,एकाउंटेंसी व राजनीति शास्त्र विषय की परीक्षा ली गई।

तेयाय के प्रभारी प्रधान रमा रमण, दहिया के संजीव कुमार, दामोदरपुर के राजीव कुमार,बनवारीपुर के अर्चना सिंह,शिक्षिका शानू, पूनम, श्वेता, नितेश, प्रभात आदि ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संचालित की गई।

Share This Article