शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन, अभिभावकों के चेहरे पर दिखी मुस्कान

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के मंसूरचक प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय मंसूरचक में बहुत ही खुशनामा माहौल में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन दिनांक 20/10/22 को किया गया। आयोजन स्थल को दुल्हन की तरह सजा कर अभिभावकों का स्वागत किया गया। छात्रों के द्वारा आए हुए अभिभावक का स्वागत स्वागत गान से किया गया। प्रथम वर्ग की नामांकित शिक्षिका सावित्री कुमारी के द्वारा चहक कार्यक्रम कि प्रस्तुति की गई। चहक के गतिविधि को देखकर अभिभावकगण काफी उत्साहित हुए और आनंदित हुए। चहक गतिविधि की समझ विकसित किया गया।

- Sponsored Ads-

अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी की अध्यक्षता कुमारी शशिकला ने किया। सदस्य प्रखंड तकनीकी सह चहक मेंटर डॉक्टर सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने संबोधन में कहा कि समाज की देश राज्य का विकास के साथ परिवार का विकास करना चाहते हैं कि तो शिक्षा बहुत जरूरी है ज्ञान के बिना मनुष्य पशु के समान है। डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो जितना पियेगा वह उतना ही दहाड़ेगा। समाज के बिना विद्यालय और विद्यालय के बिना समाज के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। विद्यालय नहीं तो शिक्षक नहीं, छात्र नहीं तो विद्यालय नहीं, विद्यालय नहीं तो सुशिक्षित समाज नहीं हो सकता।

विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष स्मिता कुमारी सहायक शिक्षक उमेश कुमार, गणेश शंकर प्रसाद, राकेश कुमार, सफिया निगार, गीता देवी, बबिता देवी, शाहिदा नगमा, गायत्री चौधरी, गायत्री कुमारी, सावित्री कुमारी, जाहिदा नगमा, मो राजा, वरीय शिक्षक उमेश कुमार द्वारा धन्यवाद के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।

मंसूरचक, बेगूसराय से आशीष भूषण 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article