बेगूसराय में मैजिक वेन एवं मोटसइकिल की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मैजिक वैन और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में जहां मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के नारायण पुर की है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि सागी पंचायत के नारायणपुर धर्म कांटा के समीप मैजिक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिससे एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान बेगमपुर गांव निवासी चरित्र साह के 26 वर्षीय पुत्र शिवचंद्र के रूप में किया गया है।

वहीं जख्मी का पहचान इसी गांव के निवासी श्याम देव साह के 28 वर्षीय पुत्र सिकंदर कुमार के रूप में हुई है। वहीं ठोकर मारकर पिकअप चालक भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने बाइक एवं शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article