बेगूसराय में वाहन की चपेट में आने से मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लखमिनियां रेलवे स्टेशन स्थित पूर्वी केबिन के निकट की, सड़क किनारे खेल रहा था मासूम बच्चा।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में तेज रफ्तार डीजल टैंक बोलेरो ने सड़क किनारे खेल रहे एक मासूम बच्चे को अपनी चपेट में लेते हुए रौंद डाल। जिससे मासूम बच्चे की घटनास्थल ही दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातमी सन्नाटा पसर गया। और परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल था। घटना बेगूसराय जिला के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लखमिनियां रेलवे स्टेशन स्थित पूर्वी केबिन के पास की है।

- Sponsored Ads-

वहीं मृतक की पहचान अररिया जिला के अररिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकनी गरिया गांव निवासी मो सद्दाम शाह के लगभग सात वर्षीय पुत्र मो मिस्टर के रुप में किया गया। परिजनों ने बताया कि पूरा परिवार चंदा चुटकी कर अपना जीवन व्यतीत करता है और 4 दिन पूर्व ही अररिया से चलकर वह बलिया आया था। जहां किराए के मकान में रहकर गुजर बसर करता था।

उसने बताया कि शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे मासूम बच्चे खेल रहा था। तभी खेत खलिहान पहुंचाने वाले डीजल वाहन ने बच्चे को रौंद दिया जिससे मासूम बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाना की पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article