नौला पंचायत के मुखिया के 14 वर्षीय जाऊत लापता, परीजनो ने लगाया पुलिस से गुहार

DNB Bharat Desk

पढ़ाई से संबंधित कुछ बुक खरिदने के लिए डेरा से निकला जो देर रात तक नहीं आया

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज नौला के वर्तमान मुखिया रीचा देवी के 14 वर्षीय अमृत राज (जाऊत ) शुक्रवार को 2 बजे दिन से लापता हो गया है। परीजनो के द्वारा अपने स्तर से खोज बीन कर थक हार जाने के बाद घटना की लिखित सूचना पुलिस को देते हुए खोजने से संबंधित गुहार को लगाया है।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में मुखिया प्रतिनिधि प्रीतम कुमार ने बताया कि अमृत राज बेगूसराय न्यू प्रोफेसर कालोनी में रहकर संत पाॅल स्कूल में पढ़ता था।

नौला पंचायत के मुखिया के 14 वर्षीय जाऊत लापता, परीजनो ने लगाया पुलिस से गुहार 2शुक्रवार को लगभग 2 बजे में पढ़ाई से संबंधित कुछ बुक खरिदने के लिए डेरा से निकला जो देर रात तक नहीं आया तो अपने अस्तर से काफी खोजबीन करने के बाद संबंधित थाना में आवेदन देकर खोजने की गुहार को लगाया गया है। जबकि पुत्र अमृत राज के गुम होने से मां शालिनी देवी पिता उत्तम कुमार सिंह का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article