खोदावंदपुर प्रखंड के एक मजदुर की वाराणसी में सड़क दुघर्टना में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के मेघौल पंचायत के बिदुलिया गांव के एक मजदूर युवक की मौत सोमवार को वाराणसी में सड़क दुर्घटना में हो गई। मृतक की पहचान मृतक बिदुलिया गांव स्थित वार्ड नं 2 निवासी दशरथ महतो के 37 वर्षीय पुत्र विमलेश कुमार महतो के रूप में की गई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

- Sponsored Ads-

मृतक की मां द्रोपती देवी,पत्नी कुमारी रुपम ,भाइयों में अमरेश महतो ,सुरेश महतो , मिथलेश महतो एवं बहन राम सती देवी का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। मृतक को दो पुत्र हैं जिनमें आयुष कुमार एवं आदित्य कुमार शामिल है। मृतक के परिजनों ने बताया कि विमलेश वाराणसी में विगत 20 वर्षों से एक गैस एजेंसी में मजदूरी करता था।

खोदावंदपुर प्रखंड के एक मजदुर की वाराणसी में सड़क दुघर्टना में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2परिजनों ने बताया कि 12 फरवरी की सुबह में बिमलेश अपनी साइकिल से गैस एजेंसी पर काम करने जा रहा था। रास्ते में वाराणसी मरुआडीह चौराहा के समीप सामने से आ रही बेलगाम ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में धक्का मार दिया। जिससे विमलेश की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। स्थानीय पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौप दिया गया। मृतक विमलेश का दाह संस्कार मंगलवार को वाराणसी में ही कर दिया गया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article