डीएनबी भारत डेस्क
भाद्र शुक्ल पक्ष तृतीया तीथी को मनाएं जाने वाली निर्जला व्रत तिज को प्रखंड क्षेत्र के नौला, डीह, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिम, गेंहरपुर, जगदर और पर्रा पंचायत समेत थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में सुहागीन महिलाओं समेत नव विवाहिता ने स्त्रियों ने हर्षोल्लास के साथ भक्ति भाव से भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमाओं को पुजा अर्चना करते हुए अपने अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए प्रार्थना निवेदित की।
इस संबंध में विद्वान पंडितों ने बताया कि यह व्रत हस्त नक्षत्र से युक्त और तृतीया तीथी को मनाया जाता है। पंडितों ने यह भी बताया कि इस रोज व्रती सवेरे जलाश्य में जाकर मौन भाव से अस्नान करें।
फिर निर्जला रहकर अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए मां पार्वती और भगवान शिव की पुजा अर्चना मौन भाव से करने के विधान शास्त्रों में वर्णित है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट