वीरपुर थाना क्षेत्र में निकली गई छोटी तजिया जुलूस

DNB Bharat Desk

मुस्लिम भाइयों का पर्व मोहर्रम को लेकर वीरपुर थाना क्षेत्र के नौला,मुजफ्फरा, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिम, बरैयपुरा,जिंदपुर, जगदर, मुरादपुर, मैदा, मिल्की,सहुरी, फुलकारी,कारीचक, सरौंजा आदि गांवों में सौहार्दपूर्ण तरीके से तजिया जुलूस निकाला गया।

- Sponsored Ads-

इस दौरान जगह जगह तजिया मिलान और अखाड़ों पर लरवारी के साथ अन्य कर्तव्यों को कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत भी किया जा रहा था। जुलूस को नियंत्रित और प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा मान्यता प्राप्त रूठों से शांति पूर्वक निकालने के लिए चौकीदार, दफादार, समेत लाठी वल और सस्त्र बल के साथ प्रतिनियुक्त पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Share This Article