भगवानपुर में माता दुर्गा का पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के भगवानपुर में चैती दुर्गा को लेकर माता की मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंच कर माता का दर्शन किया और प्रसाद चढ़ाते हुए उज्वल भविष्य एवम परिवार के सुख शांति की कामना की।

इस नवरात्रा के अवसर पर तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया गया जो मेला बुधवार से शुरू हो गया। मेले में झूला मीनाबाजार, सहित अन्य दुकान सजे हुए हैं।

इस मेला को शांति पूर्ण सफल बनाने के लिए रामप्रकाश साह, अमरजीत महतो, अनिल महतो, प्रदीप कुमार, संजय पासवान, रिकेश कुमार, मुरारी कुमार, केशव चौधरी, सहित मेला समिति के सदस्य जुटे हुए हैं।

बेगूसराय भगवानपुर से गणेश प्रसाद की रिपोर्ट 

 

Share This Article