भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में आयोजित पांच दिवसीय कृष्ण जन्मोत्सव मेला का हुआ उद्घाटन

DNB Bharat Desk

 

बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने कहा:-भगवान कृष्ण सबके तारण हार हैं उनके दिए हुए उपदेशों को आत्मसाथ करें सामाजिक कार्यों में सहभागिता जरूर निभाए एवं समाज में भाई चारा को बनाए रखें 

डीएनबी भारत डेस्क

गुरुवार की देर शाम भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में आयोजित पांच दिवसीय कृष्ण जन्मोत्सव मेला का संयुक्त रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर ,थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार उप प्रमुख पंकज कुमार अपर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने सयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में आयोजित पांच दिवसीय कृष्ण जन्मोत्सव मेला का हुआ उद्घाटन 2इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने कहा कि भगवान कृष्ण सबके तारण हार हैं उनके दिए हुए उपदेशों को आत्मसाथ करें सामाजिक कार्यों में सहभागिता जरूर निभाए समाज में भाई चारा को बनाए रखें ।उन्होंने कहा कि मेला को शांति पूर्ण सम्पन्न कराए प्रखंड प्रशासन आपके साथ है।

- Sponsored Ads-

भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में आयोजित पांच दिवसीय कृष्ण जन्मोत्सव मेला का हुआ उद्घाटन 3मेला में किसी प्रकार की कठिनाइयां हो तो मेला समिति सूचित करें प्रखंड प्रशासन मुस्तैदी से निवटाएगी।वही थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने कहा कि मेला को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए किसी भी तरह का कोई उपद्रव करे तो तुरंत सूचना दे पुलिस मुस्तैदी से करवाई करेगी मेला समिति के सदस्य भी सक्रिय रहें हम पुलिस प्रशासन आपके साथ है।

भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में आयोजित पांच दिवसीय कृष्ण जन्मोत्सव मेला का हुआ उद्घाटन 4वही उप प्रमुख पंकज कुमार ने कहा कि भगवान कृष्ण के नाम लेने मात्र से सारे क्लेशों का नाश हो जाता है।उन्होंने मेला को शांति पूर्ण रूप से मनाने की अपील लोगों से की वही अपर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि मेला का आयोजन अच्छे तरीके से किया गया है आप लोग मेला को शांति पूर्वक सम्पन्न कराए पुलिस आप के सहियोग में तत्पर रहेगा।

कार्यक्रम से पहले सभी अतिथियों को चादर एवं भगवान कृष्ण का तैल चित्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष आदित्य कांत शर्मा ने किया । मौके पर मेला समिति के बलबीर कुमार, विंध्याचल राय, सुनील कुमार राय, अमरजीत महतों, संजय यादव,अविनाश कुमार मुन्ना, टिंकू कुमार, अरविंद मंडल ,प्रकाश साह सहित मेला समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

बेगूसराय,भगवानपुर संवादाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article