सिमरिया गंगा नदी के जलस्तर में कमी, गंगा नदी तट किनारे कचरों का ढेर

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद मेला क्षेत्र व गंगा नदी के स्नान घाट के पास गंगा नदी का पानी ऊपर आने से जहां श्रद्धालुओं एवं कल्पवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वही अब जब गंगा नदी के जलस्तर में कमी आने के बाद गंगा नदी का पानी घटने लगा तो गंगा नदी तट पर राजकीय कल्पवास मेला क्षेत्र में कूड़ा कचरा गंदगी का अंबार लग गया है। जहां आवारा कुत्तों के द्वारा गंगा नदी में बह रहे जीव जंतु नदी किनारे आने की वजह से नोंच कर खा रहे हैं। साथ ही गंगा नदी तट पर दलदली होना शुरू हो गया है व दुर्गंध दे रहा है।

- Sponsored Ads-

कल्पवासी साधु संतों व खालसा में रहने वाले श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन से अविलंब साफ सफाई एवं ब्लीचिंग छिड़काव करने की मांग की है। गंगा नदी तट पर स्नान करने के दौरान दुर्गंध ना हो। साफ सफाई रहें। वहीं मेला क्षेत्र में बालू भरा बैग के सहारे अब भी श्रद्धालुओं का आना जाना लगा है। दीपावली के बाद सिमरिया गंगा नदी तट पर छठ पूजा को लेकर गंगा स्नान करने व गंगा जल भरने वाले लोगों की भीड़ उमड़ने वाली है। जिला प्रशासन इस दिशा में तैयारी करनी होगी ताकि अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। मेला क्षेत्र में साफ सफाई व गंगा नदी तट पर हो। हालांकि भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा चार पहिया वाहनों को मेला क्षेत्र से दूर बने वाहन पार्किंग स्थल पर बैरेकैटिंग कर वाहनों को लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article