बेगूसराय में ऑटो की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के डंडारी थानाक्षेत्र के डंडारी पुल के पास की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो की चपेट में आने से एक फेरीवाला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के डंडारी पुल के नजदीक की है। घायल युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र की छोटी बलिया निवासी पंकज पोद्दार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

पीड़ित पंकज पोदार ने बताया कि बीते शाम वह सन पापड़ी बेचकर वापस लौट रहा था। उसी वक्त विपरीत दिशा से चदरा लदी ऑटो जा रही थी और उसने उसे जोरदार ठोकर मार दी जिससे उसका पैर टूट गया।

हादसे के बाद ऑटो ड्राइवर ऑटो सहित मौके से फरार हो गया। बाद में स्थानीय लोगों ने उसे बलिया पीएचसी में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल के रेफर कर दिया। फिलहाल पंकज पोद्दार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article