बेगूसराय में माॅलकर्मी युवती ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के लोहियानगर थानाक्षेत्र अंतर्गत बाघा वार्ड नंबर 29 की घटना, मृतक युवती किराए के मकान में रहकर करती थी माॅल में काम।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में मॉल में काम करने वाली एक युवती ने बीती रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। हालांकि घटना के संबंध में प्रशासन के तरफ से अभी तक इस मामले में स्पष्ट रूप से हत्या के बारे में कुछ भी कहा नहीं गया है कि आखिर किन वजहों से युवती ने खुदकुशी की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में माॅलकर्मी युवती ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी 2

घटना लोहियानगर थाना क्षेत्र के बाघा वार्ड नंबर – 29 की है। मृतक युवती की पहचान मुंगेर जिला के जगदीशपुर निवासी कैलाश वर्मा की पुत्री वंदना कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वंदना कुमारी पिछले 5 – 6 महीने से लोहियानगर थाना क्षेत्र के बाघा स्थित रूपम कुमारी के मकान में किराए पर रहती थी। घटना की सूचना पर स्थानीय वार्ड पार्षद रामदेव उर्फ मुकुल सरदार भी घटनास्थल पर पहुंचे।

बेगूसराय में माॅलकर्मी युवती ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी 3

 वहीं बीती रात जब उसके रूम का लाइट बंद था तो मकान मालकिन रूपम कुमारी उसे देखने के लिए गई तो अंदर से दरवाजा बंद पाया गया। फिर इसकी सूचना लोहिया नगर थाना पुलिस को दी गई। तत्पश्चात मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दरवाजे को तोड़ा और देखा कि वंदना कुमारी का शव पंखे से लटका हुआ था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक युवती के परिजनों को पुलिस ने इस मौत के संबंध में सूचना दे दी है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article