धर्म परायण महिला सुभद्रा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के खोदावंदपुर क्षेत्र की जानी मानी धर्म परायण महिला वासुदेवपुर निवासी रामसेवक सिंह की 80 वर्षीया पत्नी सुभद्रा देवी का निधन मंगलवार की शाम उनके पैतृक आवास पर हो गया। निधन की जानकारी मिलने के बाद उनके चाहने वाले और सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर जमा हो गए।

- Sponsored Ads-

सुभद्रा देवी एक धर्म परायण महिला थी। हर कोई उनके निधन पर मायूस थे। सांसद गिरिराज सिंह, बेगूसराय नगर विधायक कुंदन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, राजकिशोर सिंह, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष विजय शंकर सिंह, रामनंदनसिंह, नवीन सिंह, अरुण कुमार मिश्रा अमोद सिंह, प्रभात सिंह, सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने सुभद्रा देवी की निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की और श्रद्धांजलि अर्पित की।

इनका अंतिम संस्कार बुधवार को सिमरिया गंगा तट पर किया गया । मुखाग्नि इनके ज्येष्ठ पुत्र मनोज कुमार ने दी। सुभद्रा देवी अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़कर गई है। अंतिम संस्कार के मौके पर सैकड़ो की संख्या में उनके चाहने वाले मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article