सिविल सर्जन के निरीक्षण में मिले सभी कर्मी गायब, सीएस ने कहा…

DNB Bharat Desk

नॉट प्रजेंट डॉक्टर इन बरौनी पीएचसी कैम्पस। सीएस के औचक निरीक्षण में सभी स्वास्थकर्मी पाए गए अनुपस्थित

डीएनबी भारत डेस्क

व्यवस्था में परिवर्तन तथा कर्मियों की मनमानी पर अंकुश लगाने को लेकर निरंतर प्रयास किया जाता है। जिसमें वरीय पदाधिकारियों द्वारा बीच-बीच में दिशा-निर्देश भी दिया जाता रहा है। पर इसका कोई असर नहीं पड़ता दिख रहा है सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों पर। इसका खुलासा तब हुआ जब बुधवार को शिफ्ट बदलने के समय करीब आठ बजकर पांच मिनट में सिविल सर्जन बेगूसराय की गाड़ी समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी कैम्पस में प्रवेश किया और हड़कंप सी मच गई। उन्होंने इस दृश्यों को अपने कैमरे में भी कैद कर लिया।

- Sponsored Ads-

मिली जानकारी अनुसार सिविल सर्जन डा प्रमोद कुमार सिंह पूर्वाह्न 08 बज कर 05 मिनट पर अस्पताल पहूंच अस्पताल, चिकित्सक कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, प्रसव कक्ष, वार्ड, नियमित टीकाकरण वैक्सीन वितरण कक्ष सहित अन्य चीजों को बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि अस्पताल के प्रसव कक्ष में मात्र एक जीएनएम बबिता कुमारी, एक्स-रे टेक्निशियन सुरेन्द्र कुमार, वैक्सीन वितरण कक्ष में सीसीएच विभाष चंद्र, टीकाकरण कोरियर में अमन कुमार एवं मुकेश कुमार उपस्थित हैं। शेष कोई एक दिन, तो कोई दो दिन तो कोई 5 दिन से बिना सुचना के अनुपस्थित है। सबसे तवज्जो की बात यह था कि सिविल सर्जन डा प्रमोद के निरीक्षण के दौरान अस्पताल कैम्पस में एक भी चिकित्सक उपस्थित नहीं पाए गए।

नाइट ड्यूटी करने वाले चिकित्सक आयुष चिकित्सक डॉ मो साजीद अली ओपीडी के चिकित्सक तथा सिविल सर्जन के आने से पहले ही कैम्पस से निकल चुके थे। जब उन्होंने उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया तो पाया कि रोस्टर के अनुसार ड्युटी पर कोई नहीं आता है। जिसमें नाइट स्फ्टि में ड्यूटी पर आने वाली जीएनएम बसुधा कुमारी एक दिन, वीभा भारती एक दिन, फार्मासिस्ट अश्वनी कुमार एक दिन, लैब टेक्निशियन मनोज कुमार दो दिन, जीएनएम नितिन कुमार 5 दिन, एएनएम संगीता कुमारी एक दिन, एसटीएस खुशबू कुमारी एक दिन बिना सुचना के अनुपस्थित है। वहीं संभावना जताई जा रही है कि अनुपस्थित सभी चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मियों के साथ साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य प्रबंधक बरौनी पर भी कार्रवाई हो सकती है।

सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार अपने आधे घंटे से अधिक के निरीक्षण में गायब सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को चिन्हित कर लिया है साथ ही उपस्थित कर्मियों का तस्वीर भी ले लिया है ताकि बाद में कोई अपनी उपस्थिति का दावा नहीं कर सकता है।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article