खगड़िया जिला में 3 करोड़ की लागत से 15 माह में तैयार होगा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का भवन

DNB Bharat

जिलाधिकारी खगड़िया आलोक रंजन घोष ने किया संस्थान का भूमि पूजन एवं शिलान्यास

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया जिला में 3 करोड़ की लागत से 15 माह में तैयार होगा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का भवन। जिसका भूमि पूजन एवं शिलान्यास जिलाधिकारी  खगड़िया आलोक रंजन घोष ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी खगड़िया ने कहा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का भवन बनने के बाद कम से कम 1000 से ज्यादा बेरोजगारों को स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण दिलाने एवं उन्हें बैंक से क्रेडिट लिंकेज अर्थात ऋण प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।

- Sponsored Ads-

खगड़िया जिला में 3 करोड़ की लागत से 15 माह में तैयार होगा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का भवन 2

वहीं उन्होंने बताया कि वर्तमान में 650 लोगों को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें 375 लाभुकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का भवन 3 करोड रुपए की लागत से 15 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा और इस बीच संस्थान का कार्य समाहरणालय परिसर के पीछे बने सरकारी भवन में चलता रहेगा। वहीं जिलाधिकारी ने 3 नवंबर को वृहत पैमाने पर कैंप आयोजित कर प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत बेरोजगारों को ऋण उपलब्ध कराने का संबंधित बैंक को निर्देश दिया।साथ ही उपस्थित बैंकरों को जिले में साख जमा अनुपात में वृद्धि लाने को भी निर्दशित किया गया।

खगड़िया से राजीव कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article