पटना राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय  ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

DNB Bharat

जनकधारी उच्च विद्यालय, दानापुर कैंट, पटना में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

डीएनबी भारत डेस्क 

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग) के क्षेत्रीय कार्यालय, पटना द्वारा 19 अक्टूबर को जनकधारी उच्च विद्यालय, दानापुर कैंट, पटना में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत सरकार के कार्यालयों में 02 से 31 अक्तूबर 2022 तक चलने वाले विशेष स्वच्छता अभियान 2.0 के अनुपालन में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय(क्षेत्रीय कार्यालय) पटना की उप महानिदेशक एन संगीता की अध्यक्षता में किया गया। स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि हमें अपने परिवेश के साथ-साथ तन मन की स्वच्छता पर भी ध्यान देना होगा। उप महानिदेशक ने स्कूली बच्चों से स्वच्छ भारत, समृद्ध भारत के संदेश को अमल में लाने का आह्वान किया।

- Sponsored Ads-

पटना राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय  ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान 2

स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के दौरान प्रख्यात समाजसेवी पद्मश्री सिस्टर सुधा वर्गीज की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के तहत साफ-सफाई एवं वृक्षारोपण किया गया तथा छात्र-छात्राओं एवं आमलोगों के बीच स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
अतिथि स्वागत प्राचार्य डाॅ भगवान सिंह, व्यवस्था संचालन कैसर सुल्ताना, मंच संचालन सुरेन्द्र कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में पंकज कुमार (उप निदेशक), बी. एन. प्रसाद (कार्यालय अध्यक्ष), ए. के. पाठक (व. सां. पदा.), अन्य वरीय एवं कनीय सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रशासनिक कर्मचारी, विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article