वीरपुर थाना परिसर में लगा जनता दरबार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना परिसर में सीओ एवं थानाध्यक्ष की उपस्थिति में लगा जनता दरबार 11 मामलों में 1 मामले का हुआ निस्पादन।

डीएनबी भारत डेस्क 
विभागीय आदेश के आलोक में बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र परिसर प्रतीक्षालय में सीओ ललीता कुमारी व थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार के नेतृत्व में भूमि वीवाद से संबंधित मामलों को निष्पादित हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें 11 पुराने मामलों की सुनवाई किया गया।

सुनवाई उपरांत आपसी समझौता के आधार पर 1मामलों को आपसी समझौता के आधार पर निष्पादित किया गया। इस संबंध में सीओ ललीता कुमारी ने बताया कि पुराने 11 मामलों की सुनवाई किया गया है। जिसमें से 1मामलों को आपसी समझौता के आधार पर निष्पादित किया गया है। नये तीन मामले आए हैं जिनमें दोनों पक्षों को नोटिस भेजा जा रहा है। मौके पर हल्का राजश्व अधिकारी राधे श्याम सहित दर्जनों फरीयादी मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article