नागदह के जानू की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया के समीप की घटना। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया। जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

- Sponsored Ads-

वहीं इस घटना के बाद उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया के समीप की है। मृतक युवक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदाह वार्ड नंबर 10 निवासी राजेश शाह का पुत्र जानू कुमार के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया कि जानू कुमार शनिवार की देर शाम अपने मोटरसाइकिल से सवार होकर अपने बहन से मिलने के लिए नावकोठी जा रहा था। भी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने हरदिया के पास मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार जानू की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी मौके पर मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है फिलहाल मौके से ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया और ट्रैक्टर को जप्त कर थाना पर लाया गया है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article