चिराग पासवान होनहार और बिहार के भविष्य हैं -सुदर्शन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पासोपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में लोजपा (रामविलास) की एक प्रखंड स्तरीय सांगठनिक समीक्षा बैठक प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान की अध्यक्षता में की गई। बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी अभय कुमार सिंह ने समीक्षा बैठक में उपस्थित पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड कमिटी के पदाधिकारियों से समीक्षा करते हुए संगठन मजबूती पर बल दिया  उन्होंने कहा कि बिहार में सत्ता तो बदली है लेकिन कोई परिवर्तन नहीं दिख रहा है। आज भी लोग बुनियादी सुविधाओं एवं जनसमस्याओं से जूझ रहे हैं। युवाओं के सामने लगातार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, इसके लिए बिहार सरकार के पास कोई ठोस विजन नहीं है।

- Sponsored Ads-

वहीं जिलाध्यक्ष प्रेम पासवान ने कहा कि पासोपुर गांव से संगठन विस्तार का अभियान चलाया जा रहा है, जो प्रखंड के सभी पंचायतों सहित पूरे जिले में संगठन मजबूती के लिए अभियान चलाया जाएगा। वहीं सुदर्शन सिंह ने कहा कि चिराग पासवान एक होनहार एवं बिहार के भविष्य हैं। उनके हाथों को मजबूत करने के लिए आप लोग आगे आएं। वहीं उन्होंने प्रखंड अध्यक्ष को और सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने की बात कही।

मौके पर प्रदेश महासचिव मनोज पोद्दार, जिला मुख्य प्रवक्ता चंदन शर्मा, जिला महासचिव शिवकुमार चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक भारती, धीरज कुमार, कवींद्र झा, हरिशंकर चौधरी, कुंदन चौधरी, सुधीर पासवान, राजीव राय, मनीष कुमार सिन्हा, चंदन पासवान, विजय पासवान सहित दर्जनों लोजपा (रा) कार्यकर्ता मौजूद थे।

भगवानपुर, बेगूसराय से गणेश प्रसाद 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article