समाज को कानून एवं शिक्षा के प्रति जागरूक होने की जरूरत है – जिला सत्र न्यायाधीश

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के मंसूरचक पंचायत भवन परिसर में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार बेगूसराय द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार झा, बीडीओ सुभाष कुमार, सीडीपीओ नीकहत प्रवीण, राजस्व पदाधिकारी नाजनी प्रवीण, थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर, डाक्टर एहतेशामूलहक ने दीप प्रज्वलित कर किया।

- Sponsored Ads-

जागरूकता शिविर का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार झा ने कहा कि समाज को कानूनी एवं शिक्षा के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। विधिक सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि एक परिवार के चार बेटे आपस में टकराकर चार गांव बसा रहे हैं। बेटियों का तिरस्कार किया जा रहा है। आप छोटे मोटे व्यवधान से घबराकर भागने लगे हैं। जबकि सभी का समाधान न्याय के अंतर्गत है। जरुरी है न्यायिक प्रक्रिया की जानकारी। हमारी नैतिक गिरावट यहां तक पहुंच गया है कि भाई-भाई में मां को बांटा जा रहा है। गाली आपको अच्छी लगने लगी है। पहले एक गांव में कोई अपराधी होता था तो खास गांव प्रतिकार करता था। गांव में कोई अच्छा बनता तो पूरा गांव गौरवांन्वित होता था।

इस अवसर पर सभी छोटे-बड़े मामले, संगीन मामलों को छोड़ समाधान को बेगूसराय में लगने वाले लोक अदालत में किया जाएगा। मौके पर साठा पंचायत की मुखिया नासरीन खातुन, गणपतौल की मुखिया हीरा कुमारी, बहरामपुर पंचायत के मुखिया धर्मवीर सिंह कुंदन, गोविंदपुर एक पंचायत के मुखिया राजीव कुमार, समसा एक पंचायत के मुखिया दिनेश कुमार राय, पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि अरमान कुरैशी सहित अन्य अधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मंसूरचक, बेगूसराय से आशीष भूषण 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article