वीरपुर में ग्रामीणों ने दो चोर को पकडकर किया पुलिस के हवाले

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र के पर्रा पंचायत के वार्ड नं 7 लक्ष्मीपुर गांव का मामला।

डीएनबी भारत डेस्क 
बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र के पर्रा पंचायत के वार्ड नं 7 लक्ष्मीपुर गांव में विते रात राम शक्ल महतो के घर में चोरी करने कि नियत से आए 3 चोरों में से दो चोर घर में घुस चोरी कर रहा था। इसी दौरान घर में सोई महिलाएं जग गई। घर में दो अज्ञात लोगों को देख चिल्लाने लगी। जिससे चोर भागने में सफल रहा। ग्रामीणों के द्वारा चोरों का पिछा किया गया तो कुछ दुरी पर मकई की खेत से एक बाइक को ग्रामीण ने देर रात बरामद कर पीड़ित परिवार के दरवाजे पर लगा दिया और उसमें दुसरा ताला लगा दिया।

वहीं चोर पुन: बाइक की चोरी करने लगभग ढ़ाई बजे रात में आया तो ग्रामीणों ने खदेर कर दो चोर को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। घटना को लेकर पीड़ित राम शक्ल महतो ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में थाना पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि हजूर इस लोगों का गेंग है। जो इस इलाके में बराबर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं

- Sponsored Ads-

इस संबंध में थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़ाये चोरों ने पुछताछ में अपना नाम सौरभ कुमार और राम प्रवेश बताया है जबकि भागने बाला चोर का नाम अमित साह बताया है। पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दिया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article