नालंदा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज की खातिर लगाया हत्या का आरोप

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र इलाके के मोसिमपुर गांव में दहेज की खातिर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को जबरन जहर देकर हत्या कर दी। दरअसल डेढ़ साल पूर्व नूरसराय के चंडासी गांव निवासी शिव नारायण प्रसाद की पुत्री रीमा कुमारी की शादी चंडी के मोसीमपुर गांव निवासी प्रद्युम्न कुमार से हुई थी। शादी के छः महीने बाद ही पति का गांव के ही किसी महिला से अवैध संबंध चल रहा था जिसका अक्सर विवाहिता विरोध करती थी।

- Sponsored Ads-

पति के द्वारा दो लाख रुपया खटाल खोलने के लिए भी मांगा जा रहा था। दहेज नहीं देने पर पति अक्सर दूसरी शादी करने की धमकी भी देता था। दहेज नहीं देने पर पति, सास के द्वारा जबरन विवाहिता को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे है। वही चंडी पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article