जिला पार्षद सदस्य की सड़क हादसे में मौत, क्षेत्र में मातम का माहौल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

 

पूसा के जिला पार्षद क्षेत्र संख्या-5 के जिला पार्षद सदस्य संजय कुमार त्रिवेदी की सड़क हादसे में मौत हो गयी। इसकी जानकारी मिलते ही उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर छा गयीं। मिली जानकारी के अनुसार जिला पार्षद संजय त्रिवेदी अपने घर के ही पास भुसकौल चौक पर पान खाने के लिए बुलेट से निकले थे। लौटने के क्रम में घर के पास बीच सड़क पर कुत्ता के आ जाने से उनकी बुलेट असंतुलित हो पलट गयी, जिससे उनके सिर में गहरी चोट लगी।

- Sponsored Ads-

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और गांव के लोग आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए पूसा अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया जाता है कि पूसा अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही वे दम तोड़ चुके थे, लेकिन परिजनों के कहने पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। उसके बाद परिजन और शुभचिंतक उन्हें समस्तीपुर में मोहनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद सभी लोग उनके शव को लेकर वापस पूसा के लिए लौटे। थाना प्रभारी सीमा कुमारी ने घटना की पुष्टि की है।

 

समस्तीपुर से अफरोज आलम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article