बेगूसराय में एक बार फिर दबंग पाटीदारों ने जमीनी विवाद में एक महिला की पीट पीट कर किया हत्या

DNB Bharat Desk

घटना मंझौल थाना क्षेत्र के सियूरी वार्ड नंबर 8 पंचायत की है।

डीएनबी  भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर दबंग पाटीदारों ने जमीनी विवाद में एक महिला की पीट पीट कर हत्या कर दी । घटना मंझौल थाना क्षेत्र के सियूरी वार्ड नंबर 8 पंचायत की है। मृतक महिला की पहचान सियूरी निवासी कृष्ण चंद्र ईश्वर की पत्नी सत्यभामा देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि कृष्ण ईश्वर एवं उनके पाटीदार सुधीर ईश्वर के बीच आंगन का विवाद चल रहा था और आज जबरन सुधीर ईश्वर के द्वारा आंगन में चार दिवारी दिया जा रहा था ।

उसी वक्त सत्यभामा देवी अपने हिस्से की जमीन पर खड़ी हो गई तथा चार दिवारी देने से मना करने लगी। तभी सुधीर ईश्वर अपने अन्य घर के सदस्यों के साथ पहुंचे और लाठी डंडे से सत्यभामा देवी की जमकर पिटाई कर दी जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर दबंग पाटीदारों ने जमीनी विवाद में एक महिला की पीट पीट कर किया हत्या 2मिली जानकारी के अनुसार सत्यभामा देवी का पुत्र मुंबई में रहकर मजदूरी का काम करता है तथा घर पर वृद्ध दंपति अकेले रहते थे और दबंग पड़ोसियों के द्वारा उनकी हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article