देश को एक अच्छा प्रधानमंत्री मिला है – राकेश सिन्हा

DNB Bharat

राज्यसभा सांसद ने भगवानपुर के मधेपुरा गांव में मंडल कार्यसमिति को किया संबोधित।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मधेपुरा गांव में बेगूसराय भाजपा उपाध्यक्ष बलराम सिंह के आवास पर भाजपा पूर्वी मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेंद्र महतो एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष बलराम सिंह ने किया।

- Sponsored Ads-

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पंचायत एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती में जुट जाए। आज देश को एक अच्छा प्रधानमंत्री मिला है वे लगातार सब के हितों के लिए काम कर रहे हैं।

उन्होंने दियारा से लोगों को हो रही परेशानी पर चिंता जताई और कहा कि जिले भर के दियारा की समस्या को सदन में उठता रहूंगा। उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की तारीफ करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।

वहीं विधायक सुरेंद्र मेहता ने भी पार्टी संगठन और देश के प्रधान मंत्री के कार्यों की प्रशंसा की।और कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के सिवा कोई विकल्प नहीं है। मौके पर हरिवंश चौधरी, केदार सिंह, रामकल्याण, अरविंद महतो, अमृत राज, टुनटुन कुमार, मनीष कुमार, वलेश्वर यादव, महेंद्र मालाकार आदि उपस्थित थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article