बेगूसराय के बछवाड़ा में गंगा स्नान को लेकर झमटिया गंगा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

माघी पुर्णिमा को लेकर मिथिलांचल इलाके के प्रसिद्ध झमटिया धाम गंगा घाट पर बुधवार की अहले सुबह से ही स्नान करने को लेकर श्रधालुओ की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओ में पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान भोले,विष्णु, माता महालक्ष्मी आदि देवी देवताओ की विशेष पूजा अर्चना में जुटे नजर आ रहे थे। पूर्णिमा को लेकर गंगा स्नान के लिए आने वाले लोगों के भीड़ से बछवाड़ा बाजार समेत झमटिया ढाला एनएच-28 पर जबर्दस्त भीड़ देखने को मिला।

झमटिया घाट से लेकर बछवाड़ा जंक्शन तक श्रधालुओ की भीड़ दिन भर चलता रहा। झमटिया गंगा घाट मिथिलांचल इलाके के प्रसिद्ध घाट माना जाता है। वहीं झमटिया गंगा घाट पर समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी समेत मिथिलांचल इलाके से आने वाली सभी ट्रेन पर श्रद्धालुओ की भीड़ देखी गई। जिसको लेकर बछवाड़ा रेलवे स्टेशन से लेकर झमटीया गंगा घाट तक भीड़ का नजारा बना रहा। दुर दराज से आने वाले श्रद्धालु ट्रेन, बस, निजी वाहनों से झमटिया धाम गंगा घाट पर स्नान के लिए पहुंच रहे थे।

बेगूसराय के बछवाड़ा में गंगा स्नान को लेकर झमटिया गंगा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 2लोग गंगा स्नान कर मंदिर में पूजा-पाठ कर गंगा जल लेकर अपने-अपने घरो के लिए प्रस्थान कर रहे थे। माघी पूर्णिमा को लेकर झमटिया घाट के पंडित बैधनाथ झा ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक माघी पूर्णिमा गंगा स्नान का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने और भगवान विष्णु और माता महालक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। मान्यता यह भी है कि इस दिन गंगा स्नान करने से प्राणियों के सभी पाप धुल जाते हैं और उनमें एक नई चेतना का संचार होता है। जिसके कारण माघी पूर्णिमा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

बेगूसराय के बछवाड़ा में गंगा स्नान को लेकर झमटिया गंगा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 3वही श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण एनएच 28 पर वाहनों की लम्बी कतार लगी हुई थी। सभी वाहन सड़क पर रेंगते हुए चल रहे थे। माघी पूर्णिमा को लेकर गंगा स्नान के लिए श्रधालुओं के भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के द्वारा एन एच 28 पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। पुलिस श्रद्धालुओ के सड़क पार कराने में दिन भर लगे रहे । वही स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी दवा समेत कैंप करते दिखे। दिन भर कैंप के समीप सीएचसी बछवाड़ा की एंबुलेंस खड़ी रही की गंगा स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो उन्हें तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जा सके जिससे किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article