भागलपुर में अपराधियों ने युवक को भूना, मौके पर हुई मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार में हत्याओं का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को भागलपुर में एक बार फिर से अपराधियों के पिस्तौल ने आग उगला और एक युवक की जिंदगी ले ली। मामला भागलपुर के हबीबपुर इलाके की है जहां करोड़ी बाजार में अपराधियों ने हबीबपुर मोमिनटोला निवासी एक युवक मो मुमताज उर्फ डिस्को उर्फ सन्नी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी।

- Sponsored Ads-

 

परिजनों के अनुसार घटना का कारण विगत 10 – 15 दिनों पहले किरोड़ी मैदान स्टेडियम में क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद और मारपीट है। मामले में फिर बाद में सुलह भी कर लिया गया था। मृतक के परिजन दिलशाद उर्फ सोनू पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि किरोड़ी मैदान में मृतक का विवाद दिलशाद उर्फ सोनू के ही साथ हुआ था। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस को घटनास्थल से नाइन एमएम का एक खोखा भी मिला है।

 

बताया जा रहा है कि हत्या के बाद बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग भी की। वहीं कई लोगों ने हत्यारे को भागते हुए भी देखा लेकिन डर से कोई मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं है। वहीं पुलिस घटना की छानबीन करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का सहारा ले रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article