सिमरिया में जमीनी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी और भतीजे की जमकर कर दी पिटाई, स्थिति गंभीर

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के चकिया थानाक्षेत्र अंतर्गत सिमरिया दो पंचायत की घटना

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर जमीनी विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की पत्नी एवं भतीजे की जमकर पिटाई कर दी। जिससे मां एवं दो पुत्र गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है।

- Sponsored Ads-

घटना बरौनी थानाक्षेत्र अंतर्गत चकिया थाना के सिमरिया दो पंचायत की है । पीड़ित की पहचान सिमरिया दो निवासी सुप्रिया देवी दीपांशु कुमार एवं उसके छोटे भाई के रूप में की गई है ।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि घर के बंटवारे को लेकर उसका आपने चाचा से लंबे समय से विवाद चल रहा था और फिर बीते शाम आरोपी बैजनाथ कुमार ने जबरन सीढ़ी पर अपना कब्जा जमाने की कोशिश की और जब इसका विरोध पीड़ित पक्ष के द्वारा किया गया था।

बैजनाथ कुमार अपने बेटे कुणाल एवं अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर पीड़ित पक्ष की जमकर पिटाई कर दी। फिलहाल इस संबंध में प्रीत पक्ष के द्वारा बरौनी थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है । पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article