बिहार में पीएफआई को मिल रहा राजनीतिक संरक्षण, गिरिराज सिंह ने लालू नीतीश पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

पीएफआई मामले में एनआईए गुरुवार को देश के करीब दस राज्यों में छापेमारी कर रही है। छापेमारी के दौरान एनआईए ने 100 अधिक सदस्यों को गिरफ्तार भी किया। एनआईए ने अपनी कार्रवाई के दौरान बिहार के पूर्णिया स्थित प्रदेश कार्यालय में भी छापेमारी की। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कल पूर्णिया में कार्यक्रम की तैयारी में जुटे केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने बिहार को आतंकियों का नया अड्डा बताया।

- Sponsored Ads-

हमसे यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर, डेलीहंट, Koo App, सिग्नल और टेलीग्राम पर यहां क्लिक कर जुड़ें

गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएफआई एक आतंकी संगठन है जो कि गलत तरीके से रुपए संग्रहित कर रहा और देश के विरोध में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार अब आतंकियों के स्निपर सेल का सेफ जोन बनता जा रहा है। गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भी तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि पीएफआई देश विरोधी क्रियाकलाप में संलिप्त है बावजूद इसे बिहार में राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है।

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article